फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

Fri, 05 Apr 2024 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पार कर रहे बुजुर्ग की रनथ्रू ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पास मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सीतापुर जनपद के नैमिषारण्य निवासी चंद्रशेखर (74) घर में ही रहते थे। उनके दो पुत्र कुरुक्षेत्र में रहते हैं। कुछ दिन पहले उनको आंखों में समस्या हुई थी। इस पर पुत्रों ने उन्हें कुरुक्षेत्र बुलवा लिया था। वहां आंख का ऑपरेशन कराने और स्वस्थ हो जाने पर वापस घर भेजा था।
शुक्रवार को हरदोई स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद चंद्रशेखर रेलवे ट्रैक पार कर सीतापुर बाईपास पर नैमिषारण्य के लिए बस पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जीआरपी के उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि आधार कार्ड मिला था। उसी से परिजनों को सूचना दे दी गई थी। नैमिषारण्य में रहने वाला पुत्र मनोज आया था। पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें