फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के बघौली मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मंगलवार दोपहर साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हाे गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

माधौगंज क्षेत्र के खेरवा निवासी जगदीश (75) कुछ सामान खरीदने के लिए साइकिल से बघौली की ओर जा रहे थे। भाई विदुर ने बताया कि बघौली रोड पर पशु अस्पताल के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से जगदीश गिर पड़े। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि जगदीश की पत्नी की मौत पहले हो चुकी है। इकलौती विवाहित पुत्री रानी देवी है। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि सीएचसी प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें