हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात साल की मासूम से 12 साल के बालक ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। मासूम के शोर मचाने पर परिजन मौके पर भागे तो बालक भाग निकला। इसकी शिकायत पर बालक के पिता ने मासूम की मां को पीट दिया। पुलिस ने बीते 10 अप्रैल को हुई घटना की प्राथमिकी सोमवार रात दर्ज की।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि 10 अप्रैल को दिन में लगभग 11 बजे उनकी बेटी (7) पड़ोस में रहने वाले एक शख्स के यहां कुकर की सीटी मांगने गई थी। पड़ोसी के यहां सिर्फ उनका 12 साल का बेटा था। आरोप है कि बेटे ने उनकी पुत्री से जबरदस्ती करने की कोशिश की। बेटी जोर से रोने लगी तो उनकी देवरानी मौके पर गईं। बेटी को वहां से घर ले आईं। इसका पता चलने पर उन्होंने पड़ाेसी से शिकायत की तो उसने लात-घूसों से पिटाई कर दी। अब पुलिस ने पॉक्सो समेत कई धाराओं में बालक और उसके पिता रहीस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।