फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध दंपति बोले, 26 को करेंगे आत्मदाह

Tue, 22 Sep 2015 11:46 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
बहू और कताई मिल चौकी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एक हफ्ते से कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे बुजुर्ग दंपतियों का अनशन एक हफ्ते बाद मंगलवार को भी जारी रहा। बुजुर्गों ने कार्रवाई न होने पर 26 सितंबर को आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


कचहरी में आमरण अनशन पर बैठे संडीला के सोम बाजार निवासी शिवकुमार ने आरोप लगाया कि सरकारी मशीनरी और दमनकारी इस लोकतंत्र में उन जैसे पीड़ितों का मर जाना ही बेहतर है। न्याय मांगने को भूख हड़ताल पर बैठे हैं, पर यहां से भी जबरन हटाया जा रहा है।

कहा कि यदि उनको 25 सितंबर तक न्याय नहीं मिला तो वह 26 सितंबर को कलक्ट्रेट में ही आत्मदाह करने को विवश होंगे। कहा कि जब तक उनकी कथित बहू से भवन को खाली न करवाया गया और कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की गई, तो वह 26 सितंबर को आत्मदाह को को बाध्य होंगे। इस मौके पर उनकी पत्नी रामलली व अन्य परिजन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें