पिता के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर
पिहानी के मोहल्ला अंबेडकर नगर के ग्रामीणों का शुक्रवार से शुरू हुआ धरना
प्रदर्शन पांचवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। पांचवें दिन भाकियू भानु गुट
ने भी उनके साथ धरने पर बैठकर डीएम से आरोपियों को गिरफ्तार कराए जाने की
मांग की।
कलक्ट्रेट परिसर में धरने के दौरान भाकियू भानु गुट के
जिलाध्यक्ष गवर्नर सिंह यादव ने शामिल होकर आरोपियों को जल्द से जल्द
पकड़वाने के लिए डीएम से ज्ञापन के माध्यम से मांग की। इस दौरान अंबेडकर
नगर निवासी सुनीता ने बताया कि पांचवें दिन मंगलवार को भी उनका धरना जारी
रहा।
उन्होंने कहा कि आश्वासन काफी पहले से दिए जा रहे हैं और यह लोग बराबर
इन लोगों से धोखा ही देते आ रहे हैं, इसलिए जब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं
होती तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। सुनीता ने बताया कि 30 अगस्त की रात
को बहाने से पिहानी शाहाबाद मार्ग स्थित गदनापुर मोड़ पर उसके पति को
बुलाकर आरोपियों ने सरियों से पीटा, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
महिला ने
दो अन्य आरोपियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।
पीड़ितों ने कहा कि यदि जल्द ही मांगों को न पूरा किया गया तो उनका धरना
प्रदर्शन भूख हड़ताल में तब्दील हो जाएगा। जिसकी जिम्मेदसारी जिला प्रशासन
की होगी। इस मौके पर काफी संख्या में परिजनों के साथ विशंभर राजवंशी, बलवीर
राजवंशी, रामकृष्ण राठौर और रामपाल राठौर आदि भी मौजूद थे।
उधर, पिहानी
में अंबेडकर नगर मुद्दे के अलावा भाकियू ने किसानों की अन्य समस्याओं को
लेकर भी जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में किसानों
को मुआवजा दिलाने, माइनरों की सफाई कराने, राजकीय नलकूपों को ठीक करवाने
एवं जिले के लिंक पड़े जर्जर रोडों को ठीक कराने की मांग की गई।