पात्र होने के बाद भी लोहिया आवास दिलाने, प्रधान और
उनके साथियों की गिरफ्तारी की मांग न पूरी होने से खफा टड़ियावां के ग्राम
गढ़ी के ग्रामीणों सोमवार से कलक्ट्रेट परिसर में शुरू हुआ धरना प्रदर्शन
आठवें दिन सोमवार को भी जारी रहा।
कलक्ट्रेट में धरने को संबोधित करते
हुए गढ़ी के ग्रामीणों में शामिल सालिकराम व राजेश कुमार आदि ने बताया कि
जनवरी में लोहिया आवास दिलाने एवं प्रधान और उनके साथियाें के खिलाफ
कार्रवाई कराने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था।
जिसके बाद
सीडीओ के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया था, पर दो माह का समय बीतने
के बाद भी अब तक न तो आवास ही मिले और न ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर
कार्रवाई ही की जा सकी है, जिससे गांव में खुलेआम आरोपी ग्रामीणों को जान
से मारने की धमकी देते घूम रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस बार धरना शुरू
हो गया है और तब तक जारी रहेगा जब तक उनको न्याय नहीं मिल जाता। पात्रों
को आवास दिलाने और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल में पहुंचाने तक
ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आठ दिन
हो गए, पर उन्हें अब तक किसी अधिकारी द्वारा कोई आश्वासन नहीं मिला है। इस
मौके पर उमेश कुमार, राजकुमार, रामगोपाल, सुनीता, मनोज कुमार, राममित्र और
लालाराम आदि मौजूद थे।