फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनेंद्र बना मॉन्स्टर: खेत गई मासूम संग की दरिंदगी, चीख सुनकर पहुंची सहेली तो भागा; पुलिस ने कर दिया एनकाउंटर

Fri, 02 Jan 2026 09:56 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई

सार

रात लगभग आठ बजे पिहानी कोतवाली क्षेत्र में जरेली के पास पुलिस टीम ने मुनेंद्र को घेर लिया। इस पर मुनेंद्र ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से मुनेंद्र घायल हो गया। 
विज्ञापन
मुनेंद्र को अस्पताल लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेत में बथुआ तोड़ने गई आठ साल की मासूम के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। गुरुवार को हुई घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली बाएं पैर में लगने से आरोपी घायल हुआ है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि उसकी बेटी (8) गुरुवार को दोपहर में लगभग तीन बजे गांव निवासी एक लड़की के साथ अकोहरा गांव में बथुआ तोड़ने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान अकोहरा निवासी मुनेंद्र वहां आ गया। मासूम को बहलाकर पास के ही सरसों के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस पर मासूम चिल्लाने लगी, तो साथ में गई लड़की मौके पर पहुंच गई। उसने भी शोर मचाया, तो आस पास के खेतों में मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ आने पर मुनेंद्र वहां से भाग निकला। 
विज्ञापन

पुलिस ने पाक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुनेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके बाद सीओ हरियावां अजीत चौहान के नेतृत्व में पुलिस मुनेंद्र की तलाश में लग गई। रात लगभग आठ बजे पिहानी कोतवाली क्षेत्र में जरेली के पास पुलिस टीम ने मुनेंद्र को घेर लिया। इस पर मुनेंद्र ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से मुनेंद्र घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सीओ अजीत चौहान ने बताया कि आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें