फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए आठ ने लिए नामांकन पत्र

Fri, 16 Jun 2023 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 05 निर्वाचन कार्यालय में नामांकन पत्रों की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन


- डीएम न्यायालय में होगी नामांकन की प्रक्रिया
- एक पद पर एक से अधिक प्रत्याशी होने पर 25 को होगा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए नगरीय निकाय के आठ सभासदों ने नामांकन पत्र की खरीदारी की है। सदस्य पद के लिए आज नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। नामांकन की प्रक्रिया जिलाधिकारी के न्यायालय में पूरी कराई जाएगी।
नगरीय निकाय के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के सदस्य के चार पदों पर शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने तैयारियों की जानकारी ली और सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। बताया कि चार पद में दो अनारक्षित, एक महिला और एक पद पिछड़ा वर्ग के लिए है। इन पदों के लिए शनिवार सुबह 11 से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। 4 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन

बताया कि 21 जून को सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक नामवापसी की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। एक पद के लिए एक से अधिक प्रत्याशी होने पर 25 जून को सुबह 8 से अपराह्न 3 बजे तक मतदान और इसके बाद मतगणना कराई जाएगी। इसमें 13 नगरीय निकाय के 245 वार्डों से निर्वाचित सभासद मताधिकार कर सकेंगे। सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

-
सदस्य पद के लिए इन लोगों ने की नामांकन पत्र की खरीदारी
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए मल्लावां के भगवंतनगर निवासी सुभाष चंद्र, पिहानी के मोहल्ला लोहानी निवासी चांद मियां, पाली के मोहल्ला खारा कुआं निवासी दिलीप कुमार दीक्षित, मल्लावां के भगवंतनगर निवासी राज नरायण मिश्र, शहर के मोहल्ला सदर बाजार निवासी संतोष कुमार, न्यू सिविल लाइन पश्चिमी निवासी सोनी सिंह पत्नी राजीव सिंह, शाहाबाद के मोहल्ला खेड़ाबीबीजई निवासी नैना कुशवाहा पत्नी राममुरारी सिंह और सांडी के मोहल्ला नवाबगंज निवासी गगनदीप गुप्ता ने नामांकन पत्र लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें