फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सूत्री मांगों के लिए संस्थान का प्रदर्शन

Sat, 08 Aug 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सकाहा के शिव संकट हरण मंदिर में विद्युत आपूर्ति एवं दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुआें की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर शिव विश्व कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन जिलाधिकारी को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट को सौंप कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष शिवसेवक गुप्त ने कहा कि जनपद में शहर से 17 किमी दूर स्थित प्राचीन शिव मंदिर संकट हरण के नाम से सुविख्यात सकाहा ग्राम में स्थित है। जिले से ही नहीं यहां देश व प्रदेश के शिव भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए प्रतिदिन शिव दर्शन को आते हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ कमियों को पूरा कर दिया जाए तो यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मंदिर के मुख्य द्वार से मंदिर तक उचित विद्युत आपूर्ति प्रकाश की व्यवस्था करायी जाए, जिससे रात्रि एवं प्रात:काल में क्षेत्रों एवं सुदूर क्षेत्रों से आने वाले कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो और वह सहजता से मंदिर तक पहुंच सकें।
विज्ञापन


सुदूर क्षेत्रों एवं क्षेत्रों से दंडवत करते आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था की जाए। इसके अलावा महिला-पुरुष भक्तों एवं कांवड़ियों के लिए अलग-अलग स्नान व शौचालय की व्यवस्था की जाए। प्रदेश महामंत्री डा. सुरनाथ अवस्थी ने कहा कि अराजकतत्वों, मनचलों और चोरों पर विशेष निगाह रखी जाए, इसलिए सुरक्षा के चलते अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए।

इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आठ सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को सौंप कार्रवाई की मांग की। दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा कांवड़ यात्रा में डीजे की रोक को निरस्त करने, पेयजल की उचित व्यवस्था को सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस मौके पर ओमकु मार, दिनेश चंद्र, कौशलेंद्र दीक्षित, श्याम किशोर, अरविंद विक्रम सिंह, वेद व्यास पांडे, आरबी सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह और सुुभाष बाबू मिश्र आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें