जिले की शेष 600 ग्राम पंचायतों में मुआवजा दिलाने
समेत कई मांगों को लेकर भाकियू भानु गुट के द्वारा कलक्ट्रेट परिसर में
शुरू हुआ धरना प्रदर्शन दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा।
धरने को
संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गवर्नर सिंह यादव ने कहा कि जिले में
ओलावृष्टि से गेहूं की सारी फसलें चौपट हो गई थी। जिले में 1101 ग्राम
पंचायतों में अभी लगभग 600 ग्राम पंचायतों का भुगतान नहीं किया गया, जिनका
शीघ्र भुगतान कराया जाए। ग्राम पंचायत मरई में जो आवासों का आवंटन किया गया
था, वह सारे अधूूरे पड़े हैं।
जिनका भुगतान नहीं कराया जा रहा, इसलिए
लाभार्थी प्रधान की बेगार करने को मजबूर हैं। उन्होंने शीघ्र ही
लाभार्थियों के खाते में आवासों की किश्त का भुगतान कराने की बात कही। जिला
महासचिव बलवीर राजवंशी ने कहा कि समाजवादी पेंशन को शीघ्र ही लाभार्थियों
के खाते में भेजी जाए।
उन्होंने मरई में ही ग्राम प्रधान द्वारा कब्जा
की जा रही भूमि नंबर 1092 से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। इस दौरान
भाकियू पदाधिकारियों और किसानों ने नारेबाजी की और डीएम रमेश मिश्र को
ज्ञापन सौंपकर उस पर कार्रवाई की मांग की। दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा
किसानों को 18 घंटे की आपूर्ति करने की मांग भी शामिल है।