फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सॉटांप चोरी पर आठ लोगों पर जुर्माना, ब्याज भी लगेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भूमि-भवन की खरीदारी में स्टांप शुल्क और निबंधन शुल्क चोरी के मामलों में आठ लोगों पर जुर्माना लगाया गया है। डीएम एमपी सिंह की ओर से कराई गई जांच में कम स्टांप और निबंधन शुल्क की पुष्टि पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

स्टांप शुल्क चोरी किए जाने के मामलों की सुनवाई करते हुए एडीएम वंदना त्रिवेदी ने कम राशि का आकलन कर जुर्माना आदेश पारित किए हैं। बताया कि तहसील सवायजपुर के बरसोहिया निवासी सूरजपाल सिंह पर 107090 रुपये, हरियाणा के पंचकूला सेक्टर-चार जरहारेली निवासी शिवकुमार पर 57310 रुपये, संडीला के ग्राम कुदौरी निवासी शकुंतला पर 98010 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
सांडी के ककरा निवासी नन्हे पर 76860 रुपये, शाहजहांपुर के पट्टी पूर्वी कांट निवासी मंजू देवी और उनके पति अमित कुमार पर 105680 रुपये, शहर के मोहल्ला रेवलेगंज पीएनबी रोड निवासी कृष्ण गोपाल शर्मा पर 100060 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मल्लावां के मोहल्ला भगवंतनगर निवासी दिनेश कुमार दीक्षित पर 95790 रुपये और बिलग्राम के इसरापुर निवासी सरिता को 57730 रुपये जमा करने का आदेश दिया गया है। इस राशि पर ब्याज भी लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें