फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो साल पहले 50 साल आयु वाले बीपी व डायबिटीज के होते थे मरीज, अब 40 वाले करा रहे जांच..

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। खानपान और जीवनशैली बिगड़ने से युवा भी ब्लडप्रेशर और डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। ठंड बढ़ने के साथ ऐसे रोगियों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में आने वाले मरीजों में 60 फीसदी ब्लडप्रेशर और डायबिटीज से पीड़ित हैं। मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक सिंह ने बताया कि मरीजों में 38 वर्ष के युवा भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित अंतराल पर जांच कराते रहना चाहिए। समय से बीमारी का पता लगने पर इसे ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन

कोरोना ने प्रतिरोधक क्षमता की कमजोर
डॉ. विवेक सिंह ने बताया कि बीमारी की चपेट में आए लोगों को खानपान और जीवनशैली व्यवस्थित रखनी चाहिए। चिकित्सकों से परामर्श लेकर दवाएं नियमित तौर पर लेती रहनी चाहिए। कोरोना के बाद लोग पूरी तरह से फिट नहीं हो पा रहे हैं, उनकी प्रतिरोधक क्षमता पहले की अपेक्षा कमजोर है। इसके कारण कम आयु होने पर भी लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

इसका रखें ध्यान
- नियमित रूप से व्यायाम करें।
- वजन बढ़ने न दें।
- डाइट में संतुलन बनाएं।
- फास्टफूड का सेवन न करें।
- जीवनशैली में बदलाव करें।
- पूरी नींद लें, तनाव न लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें