फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पुलिस अभिरक्षा में युवक ने गला कटा, गंभीर

Wed, 22 Feb 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। थाना परिसर में एक युवक ने ब्लेड से गला काट लिया। इससे थाने में खलबली मच गई। आनन-फानन में उसे उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टर ने उसे खतरे से बाहर बताया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चौधरियापुर के पास से गंगा एक्सप्रेस- वे के लिए ग्राम समाज की भूमि से जेसीबी मिट्टी की खोदाई की जा रही है। मंगलवार को गांव निवासी राम धीरज (29) वहां पर पहुंचा और कहने लगा कि ग्राम समाज की भूमि के पास लगी उसकी भूमि से भी मिट्टी खोदी जा रही है। वह उसका विरोध करने के लिए जेसीबी मशीन के सामने लेट गया। इस पर गंगा एक्सप्रेस-वे के कर्मचारियों ने 112 नंबर पर सूचना दी।
इस पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले आई। थाने में पीआरवी जीप से उतरते ही उसने ब्लेड से गला काट लिया। इससे वह खून से लथपथ हो गया। युवक की हालत देख थाने में खलबली मच गई। युवक को इंस्पेक्टर क्राइम नदीम अहमद व रामानंद मिश्र सीएचसी ले गए। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. मुकुल धवन ने बताया कि उसकी हालत ठीक है। थानाध्यक्ष राजदेव मिश्र ने बताया कि कार्य में अवरोध उत्पन्न करने पर उसको शांति भंग में कार्रवाई के लिए थाने लाया गया था। उसके मुंह में आधा ब्लेड था। जिससे उसने परिसर में अपनी गर्दन पर वार कर लिया था। उसका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें