फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शिक्षा से ही मानव जीवन में उन्नति’

Tue, 17 Mar 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसा महमूदुल उलूम में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दारुल उलूम देवबंद के मौलाना सैय्यद अरशद मदनी ने कहा कि समाज में फैली बुराइयों तथा अपराध का मुख्य कारण अशिक्षा है और बालक-बालिकाओं में अच्छे संस्कारों पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जबकि शिक्षा एवं अच्छे संस्कार ही मानव जीवन में उन्नति ला सकते हैं।
विज्ञापन


कहा कि इसलाम धर्म अमन एवं शांति का सबक सिखाता है। पैगंबर मोहम्मद साहब को अल्लाह ने संसार के लिए रहमत बनाकर भेजा था। मदरसे में जिन 80 बच्चों ने कुरान शरीफ को याद कर लिया है, वे समाज की अनमोल पूंजी हैं। इस मौके पर विद्यार्थियों को पगड़ी बांधी गई।

लखनऊ के मौलाना अब्दुल अलीम फारूकी, सीतापुर के मुफ्ती मोहम्मद शकील, मौलाना अफजालूर्रहमान कासमी, बहराइच के मौलाना नजर मोहम्मद नाजिर ने भी विचार रखे। संचालन मुफ्ती महफुर्जरहमान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदरसा के अध्यक्ष मौलाना दाउद व मौलाना यासीन ने आभार जताया। इस मौके पर मौलाना नइमुद्दीन, यासिर, हाफिज शमीम बाबर खां, हाफिज शब्बीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें