फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के लिए भाकियू का एसडीएम को ज्ञापन

Tue, 17 Mar 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को भाकियू ने तहसील प्रांगण में धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा, जिसमें गेहूं की फसल के नुकसान का मुआवजा मांगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह यादव की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन के बाद नगर चौराहे पर जुलूस भी निकाला और प्रशासन से क्षेत्र में दैवीय आपदा में नष्ट हुई गेहूं की फसल का मुआवजा मांग चेताया कि अन्यथा यूनियन अंदोलन करेगी।

गन्ना क्रय केंद्र पुसेड़ा, सदपुर, माधौगंज के किसानों का भुगतान तत्काल देने, सूखा राहत अनुदान देने की मांग की गई। यादव ने बताया कि बीमा लाभ से वंचित किसानों को राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन


इस मौके पर सुरेश चंद्र अवस्थी, सुरेंद्र कुमार, रामरहीस, श्रीकृष्ण अवस्थी, शिवकुमार बाजपेयी, लालबहादुर सिंह, राजेश कुमार, सुनील यादव, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें