फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट प्राचार्य को प्रत्येक केजीबीवी का करना होगा निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के निरीक्षण को लेकर शासन स्तर पर गंभीर रुख अपनाया गया है। महानिदेशक ने कम होते जा रहे निरीक्षणों पर चिंता जताई है व प्रत्येक माह डायट प्राचार्य को प्रत्येक बा स्कूल व बीएसए को चार बा स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं निरीक्षण आख्या भी उसी दिन प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों की तरह ही जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को भी खोल दिया गया है। अभी सिर्फ शिक्षिकाओं व वार्डन को ही वहां मौजूद रहने के निर्देश हैं, जबकि बालिकाओं को अग्रिम आदेशों तक स्कूल बुलाने पर पाबंदी है। इधर, शासन स्तर से बा स्कूलों में व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के लिए तैयारियां की जाने लगी हैं। बा स्कूलों में होने वाले निरीक्षणों को लेकर शासन अब गंभीर हो गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद की ओर से जिले के शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर नियमित निरीक्षण न होने पर नाराजगी व्यक्त की है। सभी अधिकारियों का निरीक्षण को लेकर एक शेड्यूल भी जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि डायट प्राचार्य माह में प्रत्येक केजीबीवी का एक बार निरीक्षण अवश्य करेंगे और उसकी आख्या प्रेरणा पोर्टल पर भेजेंगे। इसी तरह एडी बेसिक प्रत्येक जनपद में न्यूनतम एक बा स्कूल जरूर चेक करेंगे। इसी तरह बीएसए माह में चार एवं डीसी बालिका शिक्षा प्रत्येक बा विद्यालय का माह में चार बार निरीक्षण अवश्य करेंगे।
विज्ञापन

बीईओ हर सप्ताह करेंगे बा विद्यालयों का निरीक्षण
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि निर्देशों में महानिदेशक के द्वारा प्रत्येक खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्र के बा स्कूल का प्रत्येक सप्ताह निरीक्षण करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को महानिदेशक के निरीक्षण को लेकर जारी निर्देशों से अवगत करा दिया गया है।
निरीक्षण के दौरान यह जरूर देखेंगे
. निरीक्षण के दौरान बा विद्यालयों में बालिकाओं के नामांकन की स्थिति।
.कंप्यूटर शिक्षण, कंप्यूटर की उपलब्धता।
. वार्डन व शिक्षिकाओं के कार्यों की समीक्षा।
. विद्यालयों में अभिलेखों का रखरखाव।
. वित्तीय वर्ष केजीबीवी को अवमुक्त धनराशि, मदवार धनराशि का अंकन दीवारों पर है या नहीं।
.विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा मौजूद है या नहीं।
. छात्राओं के बनाए गए प्रोफाइल रजिस्टर का निरीक्षण।
वार्डन व शिक्षिकाओं को भी किया गया अलर्ट: डीसी
डीसी बालिका शिक्षा अविनाश पांडे ने बताया कि बा स्कूलों के संचालन को लेकर शासन सख्त हो रहा है। इसको लेकर समस्त वार्डन को उनकी ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे दायित्वों का पालन करें। लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें