हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में संचालित कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं को सत्र 2020- 21 में बिना परीक्षा दिए ही अगली कक्षाओं में प्रोन्नत किया जाएगा। डीआईओएस ने बताया कि जिले में करीब 28 छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा पास किया जाएगा।
शासन स्तर से निर्देश जारी किए गए हैं कि माध्यमिक शिक्षा परिषद से जुड़े विद्यालयों के कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं को भी बिना परीक्षा अगली कक्षाओं में प्रोन्नत कर दिया जाए। जिले के करीब तीन सौ माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक में करीब 28 हजार परीक्षार्थी हैं। जिनको बिना परीक्षा प्रोन्नत करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जनपद में 627 विद्यालय संचालित हैं जिनमें कक्षा 9 व कक्षा 11 के करीब एक लाख छात्र-छात्राएं हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार नियमों का पालन करते हुए परीक्षाएं कराईं जाएंगी।