सुरसा। बालिकाएं शारीरिक व मानसिक रूप से सक्षम बनें। यह बात जिला व्यायाम शिक्षक शिमला सिंह ने कही।
मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को बीआरसी पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला व्यायाम शिक्षक शिमला सिंह ने शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों को आत्म रक्षा के गुण सिखाए। कहाकि महिलाओं व बालिकाओं को हर मसले पर खुल कर अपनी बात रखें और बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीईओ भगवान राव ने कहा कि सशक्त बालिका ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकती है। पुलिसकर्मी नितिन कुमार ने महिलाओं व बालिकाओं को विषम परिस्थितियों से निपटने के तरीके बताए। नोडल मंजू वर्मा द्वारा हेल्प लाइन नंबर व महिला अपराध संबंधी कानूनों के बारे में जानकारी दी। यहां अनिल शर्मा, सुभाष यादव, रजनी देवी, अमिता सिंह, माधुरी, मनोज, अखिलेश व रंजना आदि मौजूद रहीं।