फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

126 विद्यालयों से मांगा गया स्पष्टीकरण ........

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2020 में प्रदेश स्तर पर हाईस्कूल व इंटर में औसत प्रतिशत से कम अंक लाने वाले विद्यालयों को तीन दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण देना होगा। डीआईओएस ने ऐसे 126 विद्यालयों को पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि वर्ष 2020 में हाईस्कूल का प्रदेश में 83.16 प्रतिशत रिजल्ट रहा था। इंटर का प्रतिशत 74.63 रहा था। इससे कम यदि किसी विद्यालय का रिजल्ट रहा है तो ऐसे विद्यालय तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण दें। उन्होंने 126 विद्यालयों को पत्र जारी किए हैं। डीआईओएस ने बताया कि रिजल्ट को बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें