फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राप आउट बच्चों को चिन्हित करना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहंदर। बीआरसी कार्यालय बेहंदर पर बुधवार को शारदा अभियान के तहत शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बताया कि हर हाल में स्कूल न आने वाले बच्चों को चिह्नित कर शिक्षित करना है। अभिभावकों को ये समझाना है कि वह बच्चों को स्कूल न भेजने की भूल न करें।
विज्ञापन

बीईओ पवन कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम बैच में 40-40 अध्यापकों के दो बैच बनाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ऐसे बच्चों को चिह्नित करना बहुत जरूरी है जो नाम लिखवाने के बाद विद्यालय नहीं आ रहे हैं।
वहीं कुछ ऐसे बच्चे भी हैं जो कभी विद्यालय आए ही नहीं। शिक्षा के अधिकार के तहत ऐसे बच्चों का उम्र के अनुसार कक्षा में नाम लिखवाकर प्रशिक्षित नोडल शिक्षक उन्हें शिक्षित करेंगे। इस दौरान प्रशिक्षक राममिलन चक्रवर्ती, शिव दयाल सिंह, जहान सिंह, मो. लियाकत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें