फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंजी रामचरित मानस की चौपाइयां

Fri, 02 Oct 2015 11:36 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय के संस्थापक की जयंती के अवसर पर विद्यालयों के वार्षिकोत्सव में शुक्रवार को रामचरित मानस की चौपाइयां मधुर स्वर में सुनाई दी। इसके अलाव गायन प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने अपनी मधुर वाणी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


बाल विहार विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को बाल विहार, तारा एकेडमी और राम जूनियर हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। विद्यालय में रामचरित मानस का सस्वर वाचन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्राइमरी वर्ग में स्मिता एवं अंशिका प्रथम, सताक्षी एवं सोहम द्वितीय और प्रतिभा तृतीय स्थान पर रही।

जूनियर वर्ग में ऋषभ, अनुभव प्रथम, अक्षय द्वितीय एवं वैभव नारायण तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डा. राजेश मिश्र को स्काउट गाइड बच्चों ने बैंड की धुन के साथ स्वागत किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक अतुल अग्रवाल, ऋचा अग्रवाल, रंजना सिंह, कल्पना मिश्रा, पूनम सक्सेना, रामेंद्र श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


इधर, वेणी माधव बालिका इंटर कालेज परिसर में छात्राओं की ओर से सर्व धर्म सभा व गांधी जी की प्रिय राम धुन का गान किया गया। हरि बहादुर श्रीवास्तव की स्मृति में  वंदेमातरम् प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें यशस्वी श्रीवास्तव प्रथम, वैष्णवी रस्तोगी द्वितीय, शाक्ती मिश्रा तृतीय स्थान पर रही। किरन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

मानस मंच प्रतियोगिता में अमीषा श्रीवास्तव प्रथम, सरस्वती प्रजापति द्वितीय और मनोरमा तीसरे स्थान पर रही। विज्ञान चार्ट प्रतियोगिता में अग्रिमा अवस्थी प्रथम, स्नेहा श्रीवास्तव द्वितीय, निशात तृतीय स्थान पर रही। योगा चार्ट प्रतियोगिता में साक्षी दीक्षित प्रथम, नाज फितिमा द्वितीय और महिमा गुप्ता तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें