गुरगुज्जा स्थित सुरसा के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अभिहित अधिकारी सतीश कुमार स?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। अभिहित अधिकारी सतीश कुमार व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरगुज्जा स्थित कस्तूरबा (बा) स्कूल पहुंच कर किचन का निरीक्षण किया। स्कूल की छात्राओं के साथ वार्ता कर खाद्य सुरक्षा के नियम बताए। कहा कि सभी को साफ सुथरा व अच्छी गुणवत्ता वाला भोजन ही करना चाहिए। इससे पहले अभिहीत अधिकारी व टीम ने दूध डेयरी व अन्य दो दुकानों से खाद्य पदार्थ के सैंपल लिए।
अभिहीत अधिकारी सतीश कुमार व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को गुरगुज्जा स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय पहुंच कर स्कूल के किचन की साफ सफाई देखी व खाद्य पदार्थों एवं मसालों की गुणवत्ता जांची। टीम ने छात्राओं के साथ वार्ता की और उन्हें खाद्य सुरक्षा के नियम बताए। कहा कि खराब खाद्य पदार्थों व खराब मसालों का इस्तेमाल करना कानूनन अपराध है। भोजन पकाने व रखने की जगह पर विशेष साफ सफाई रखी जानी चाहिए।
बा स्कूल की छात्राओं ने नियम व खान पान से संबंधित सवाल भी पूछे जिनका अधिकारियों ने जवाब दिया। इससे पूर्व अभिहित अधिकारी व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक ने टीम के साथ शहर की एक डेयरी पर छापा डालकर वहां से दूध का सैंपल, मिठाई की एक दुकान से मिठाई का व किराना की दुकान से खाद्य तेल का सैंपल लिया।
अधिकारियों ने बताया कि सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं, रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अजीत सिंह, अनिरुद्ध सिंह गंगवार, खुशीराम, अनुराधा कुशवाहा व घनश्याम वर्मा आदि मौजूद रहे।