फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
फोटो- 34- मुनीश। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। सवायजपुर मार्ग पर लोनार कोतवाली क्षेत्र के बावन नहर के पास सोमवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस दौरान सड़क पर गिरे ई-रिक्शा चालक को गंभीर चोटें आईं। उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़ भाग निकला।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के भिठारी निवासी मुनीश (35) ई-रिक्शा चलाते थे। सोमवार रात वह बावन से ई-रिक्शे से घर जा रहे थे। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर बावन नहर के पास सामने से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शे में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा चला रहे मुनीश सड़क पर जा गिरे। पीछे से उनका भांजा अमित अपना ई-रिक्शा लेकर आ रहा था। अमित ने उन्हें देखा तो सीएचसी बावन ले गए। यहां से चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार सुबह मुनीश की मौत हो गई। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि ट्रैक्टर पुलिस के कब्जे में है। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

मां के बाद चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मुनीश की पत्नी शिवानिवा की मौत 21 अगस्त 2025 को जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद हो गई थी। इन जुड़वा बच्चों को मिलाकर मुनीश के चार बच्चे हैं। मुनीश ही चारों बच्चों की देखभाल पत्नी की मौत के बाद से कर रहे थे। अब सड़क हादसे में मुनीश की मौत हो जाने से चारों मासूम बच्चों के सिर से पिता का भी साया उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें