फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-लाइब्रेरी से अधिवक्ताओं को मिलेगी सहुलियत : हरिशंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। बार काउंसिल के चेयरमैन द ग्रेट लॉयर्स एसोसिएशन को सोमवार को ई-लाइब्रेरी की सौगात मिली। इसका उद्घाटन बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन हरिशंकर सिंह ने किया।
विज्ञापन

तहसील सभागार में हुए कार्यक्रम में उन्होेंने कहा कि सवायजपुर में अधिवक्ताओं को मजबूती देने के लिए यहां के बार को मॉडल बार के रूप में विकसित किया जाएगा। ई-लाइब्रेरी से अधिवक्ताओं को काफी सहूलियत मिलेगी। वादकारियों को भी पुराने आदेशों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह बार काउंसिल से इस लाइब्रेरी के लिए 60 हजार रुपये अतिरिक्त दिलवाएंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि वह अपनी निधि से अधिवक्ताओं के लिए बरामदा बनवाने को पांच लाख रुपये देंगे। इसके अलावा एक वाटर कूलर भी लगवाएंगे। बार एसोसिएशन हरदोई के अध्यक्ष पीके मिश्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
हरदोई बार एसोसिएशन के महामंत्री जेपी त्रिवेदी, शाहाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश नरायण पाठक भी मौजूद रहे। द ग्रेट लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उदयराज सिंह ने आभार जताया। संचालन रामचंद्र राजपूत ने किया। यहां चोबरलाल वर्मा, रामनरेश रावत, संजीव द्विवेदी, राजप्रकाश सिंह, संजय पांडेय, जितेंद्र मिश्रा, राजीव राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के एक गुट ने किया विरोध
सवायजपुर तहसील में अधिवक्ताओं के दूसरे गुट एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रामबिहारी मिश्रा के नेतृत्व में कुछ अधिवक्ताओं ने आयोजन का विरोध किया। तहसील परिसर में नारेबाजी की और बार काउंसिल के अध्यक्ष को वापस जाने के नारे लगाए। काले झंडे दिखाने का भी प्रयास किया गया। संवाद
दोनों गुटों के बीच समझौते का प्रयास
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और विधायक ने दोनों गुटों के बीच समझौते का प्रयास किया। इसके बाद भी मामला नहीं सुलझा। बताया जाता है कि अध्यक्ष ने दोनों गुटों के जिम्मेदार लोगों को बनारस आने का न्योता दिया है और कहा है। वहां दोनों गुटों के बीच बातचीत कर मतभेद खत्म कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें