फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालयों में चलेंगी ई लर्निंग कक्षाएं

Tue, 23 Feb 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आगामी शिक्षा सत्र में जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में ई लर्निंग कक्षाएं शुरू होंगी। ई लाइब्रेरी बनने से सारा पाठ्यक्रम व अन्य शिक्षण सामग्री आन लाइन उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन


जिले में संचालित 20 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में दो हजार बालिकाओं को शिक्षा दी जा रही है। यहां शिक्षा के साथ ड्रेस, भोजन, रहने आदि की भी व्यवस्था की जाती है। ई लर्निंग शुरू होने से एनआईसी के माध्यम से विद्यालय में जाए बगैर विशेषज्ञ शिक्षक आन लाइन बालिकाओं को शिक्षा प्रदान कर सकेंगे। वहीं, प्रत्येक विद्यालय में ई लाइब्रेरी बनाई जाएगी। जिसमें विद्यालय पाठ्यक्रम के अलावा अन्य शिक्षण सामग्री उपलब्ध रहेगी।

सीसीटीवी करेंगे निगरानी
हरदोई। जिले के प्रत्येक विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जो गेट से आने जाने वालों पर नजर रखेंगे। साथ ही विद्यालयों में संचालित कक्षाआें में भी सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। जिससे शिक्षण कार्य पर नजर रखी जाएगी। सीसीटीवी कैमरे लगने से विद्यालय की बालिकाओं को दिए जाने वाले भोजन के विषय में स्थित स्पष्ट होगी। कि उनको मेन्यू के अनुसार भोजन दिया जा रहा है यह नहीं।
विज्ञापन


सामग्री का विवरण भी रहेगा आन लाइन
हरदोई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में प्रति वर्ष करोड़ों रुपये भोजन व अन्य सामग्री पर व्यय किया जाता है। इसके बावजूद बालिकाओं की ओर से उनको समय से सामग्री उपलब्ध न होने की शिकायतें मिलती हैं। आगामी सत्र से पूरा विवरण कंप्यूटराइज्ड होगा और उसको आन लाइन चेक भी किया जा सकेगा।

दो कक्षों का होगा निर्माण
हरदोई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में बेहतर व्यवस्था और शिक्षण कार्य में कोई दिक्कत न हो इसके लिए आगामी बजट में प्रत्येक विद्यालय में दो-दो अतिरिक्त कक्षा कक्षों का निर्माण कराया जाएगा।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की बालिकाओं को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए बजट में कई प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं। उनकी स्वीकृत के उपरांत उनका आगामी शिक्षा सत्र में क्रियान्वयन किया जाएगा। उनका उद्देश्य विद्यालय की बालिकाओं को बेहतर शिक्षा प्रदान करना है। - शैलेश कुमार गुप्ता, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें