फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा शुल्क लेकर पीआरडी जवानों की लग रही ड्यूटी

विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पीआरडी मानदेय कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के जि? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। ड्यूटी के नाम पर युवा कल्याण विभाग द्वारा वसूली किए जाने का आरोप लगाकर पीआरडी मानदेय कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले पदाधिकारियों व पीआरडी जवानों ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में धरने में जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि मई 2020 में सक्रिय पीआरडी जवानों की संख्या 500 दर्शाई गई थी, लेकिन लॉकडाउन लगते ही युवा कल्याण अधिकारी ने 350 फर्जी जवानों को भर्ती कर लिया।
ड्यूटी लगाने के नाम पर भी जवानों से वसूली की जाती है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन भी सौंपा गया। इस मौके पर जिला महामंत्री अवधेश कुमार, नकुल दीक्षित, विनय कुमार, कमलेश चंद्र, राम सागर, राजाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें