फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फिसली बाइक....दुष्कर्मी ताऊ के पैर में लगी पुलिस की गोली

विज्ञापन
हरदोई में घटना स्थल का निरीक्षण करते एसपी अमित कुमार, मौजूद ग्रामीण। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी ताऊ मंगलवार देर रात पुलिस हिरासत से भागने लगा तो पुलिस ने फायरिंग कर दी। पैर में गोली लगने से आरोपी वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की तीन वर्षीय बच्ची मंगलवार शाम घर में खेल रही थी। पड़ोस में ही रहने वाला बच्ची का ताऊ ईश्वरपाल (26) उसे चीज दिलाने के बहाने ले गया और उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी भागने लगा तो ग्रामीणों ने उसे दबोचकर पीट दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि मंगलवार रात लगभग डेढ़ बजे सिपाही बाइक से ईश्वरपाल को मेडिकल के लिए सांडी-शाहाबाद मार्ग स्थित सीएचसी ले जा रहा था। रास्ते में बारिश के कारण बाइक फिसल गई। इस दौरान आरोपी ईश्वरपाल ने भागने का प्रयास किया तो सिपाही की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस की फायरिंग में ईश्वरपाल के दाहिने घुटने के नीचे गोली लग गई। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सांडी के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव ने बताया कि लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान में पीड़ित बच्ची का ऑपरेशन किया गया है और उसकी हालत नाजुक है।
एसपी ने रखी मामले पर निगरानी
सांडी के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव से घटना की जानकारी मिलने और बच्ची की हालत गंभीर होने पर एसपी अमित कुमार ने खुद निगरानी शुरू की। सांडी से हरदोई जिला अस्पताल तक रास्ता साफ रखने को वायरलस किया गया। सभी चौकियों के प्रभारियों को रूट व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया। सांडी थानाध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी गाड़ी से बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां मौजूद सीओ सिटी विजय कुमार राना ने चिकित्सकों से उपचार शुरू कराया। इसके बाद एसपी भी जिला अस्पताल पहुंच गए और हालत नाजुक होने का पता चलने पर लखनऊ के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधा। इसके बाद एंबुलेंस से बच्ची को लखनऊ भेजा गया।

फोटो-22-जिला अस्पताल की इमरजेंसी ओटी के बाहर मौजूद सीओ सिटी विजय कुमार राना व अन्य पुलिस कर्मी। संव- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें