फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती बंदी की उपचार के दौरान मौत

Wed, 29 Jul 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोमिनाबाद निवासी नाजिम (28) पुत्र बाबू ड्राइवर को शहर कोतवाली पुलिस ने 19 जुलाई को पकड़कर सिटी मजिस्ट्रेट के यहां शांतिभंग के मामले में पेश किया था। जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया। जिला कारागार में पहुुंचने पर उसकी तबियत खराब हो गई तो उसे 20 जुलाई को कारागार के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां पर हालत गंभीर होने पर उसे 25 जुलाई को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद शाम को उसे वापस जेल भेज दिया गया था। जहां पर उसकी फिर हालत बिगड़ गई तो उसे 26 जुलाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार की रात बारह बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के विषय में परिजनों को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई दानिश ने बताया कि उसका भाई कई सालों से नशे का आदी था। इसी कारण उसकी तबियत ठीक नहीं रहती थी। इस संबंध में जेलर आरपी सिंह ने बताया कि जब से बंदी आया था तब से बीमार था। उसका इलाज कराया जा रहा था। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें