फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी शराब बनाने व तस्करी में चार शातिर गिरफ्तार, कार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोतवाली पुलिस ने कार सवार दो लोगों के पास से मिलावटी शराब की 17 पेटियां बरामद की। पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर टीम ने उनके दो साथियों को मिलावटी शराब बनाने की सामग्री के साथ पकड़ा। पकड़े गए आरोपी आसपास के कई जिलों में मिलावटी शराब सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए एसपी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने आबकारी व सर्विलांस टीम के साथ सटीक सूचना पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे हरदोई-सांड़ी मार्ग से नौशारा जाने वाली सड़क के मोड़ पर एक कार को रोका। तलाशी मेें पुलिस को कार के अंदर से मस्ती, विन्डीज शराब की 17 पेटियां बरामद हुई। पुलिस ने कार पर सवार कन्नौज के कोतवाली क्षेत्र के बरकागांव निवासी हवेंद्र सिंह पटेल उर्फ सोनू व अमित कुमार दोहरे को गिरफ्तार किया।
एसपी के मुताबिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उनके दो साथी थोड़ी दूर पर ही बंद पड़े ईंट भट्ठे में मिलावटी बनाते हैं। वहीं से वे लोग बरामद शराब लेकर आ रहे थे। पुलिस व आबकारी टीम ने बताए गए ठिकाने पर दबिश देकर कन्नौज के बरकागांव के महादेव दोहरे व कन्नौज के कोतवाली क्षेत्र के पटकाना निवासी राहुल यादव उर्फ आकाश को भी पकड़ लिया। भठ्ठे से शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री, क्यु आर कोड, शराब की खाली व भरी बोतलें आदि सामान बरामद हुए। एसपी के मुताबिक आरोपियो के खिलाफं धोखाधड़ी, मिलावटी शराब बनानेे के साथ ही आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामले में फरार एक आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी दीपक शुक्ला,आबकारी इंस्पेक्टर राम अवध सरोज आदि रहे।
फर्रुखाबाद से मिलता था अल्कोहल
मिलावटी शराब बनाने के आरोप में पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि फर्रुखाबाद जिले के मऊ थानाक्षेत्र के मैमरान निवासी कृष्णवीर सिंह उर्फ लल्ला ठाकुर उन लोगों को अल्कोहल की आपूर्ति करता था। जिससे वे मिलावटी शराब तैयार करते थे। मिलावटी शराब की बिक्री हरदोई के अलावा उन्नाव, लखनऊ आदि जिलों में की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें