फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डंपर ने गुल की 90 गांवों की बिजली

Sat, 27 Apr 2024 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई (बेहटा गोकुल)। कस्बा के विद्युत उपकेंद्र के पास डंपर ने बिजली पोल में टक्कर मार दी। इससे चार पोल क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से उससे जुड़े 90 गांवों की बिजली गुल हाे गई। क्षेत्र की बिजली 15 घंटे बाद भी शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

विद्युत उपेंद्र के पास बृहस्पतिवार की रात डंपर ने विद्युत पोल में टक्कर मार दी थी। इससे उपकेंद्र के तीनों फीडर मानपुर, अंटवा, टोडरपुर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। इनसे 90 गांवों के 5800 उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। भीषण गर्मी में पूरी रात बिजली गायब रही।
शुक्रवार की शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इससे बेहटागोकुल, मानपुर, सकाहा, खेरिया अंटवा बाजार के व्यापारी सहित सभी परेशान हैं। बिजली न आने से लोगों के मोबाइल भी रिचार्ज नहीं हो पा रहे है। अवर अभियंता मनोज कुमार गौतम ने बताया कि मेन लाइन के चार पोल टूट गए हैं, इसके कारण बिजली सप्लाई बाधित हुई है। लाइन सही करने का काम हो रहा है। देर रात तक सप्लाई बहाल होने की संभावना है।
विज्ञापन


12 घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
पाली। विद्युत उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि का काम कराया जा रहा है। इससे शनिवार की सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि का पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर स्थान पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है।
बिजली आपूर्ति बाधित रहने से 12 हजार उपभोक्ता प्रभावित होंगें। अवर अभियंता संतोष निषाद ने बताया कि रिवैंप योजना के तहत विद्युत उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाना है। इस कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें