फोटो-10- घटनास्थल पर मौरंग हटाती जेसीबी मशीन
- फोटो : HARDOI
सांडी। कस्बे में एक धर्मकांटा के पास शुक्रवार सुबह मौरंग भरा डंपर पलट गया। हादसे में सड़क किनारे खेल रहे मासूम बच्ची की डंपर के नीचे दबकर मौत हो गई। पुलिस ने जेसीबी की मदद से मौरंग हटवाकर एक घंटे बाद शव बाहर निकाला।
सांडी कस्बे में तिराहे के निकट नटों की बस्ती है। इसमें रामलखन रहता है। शुक्रवार सुबह उसकी तीन वर्षीय बेटी महक झुग्गी के सामने खेल रही थी। इसी दौरान हमीरपुर से मौरंग लेकर डंपर पास स्थित धर्मकांटे पर आ रहा था।
इसी दौरान डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। महक की डंपर के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भाग गया। घटना से परिजनों में चीखपुकार मच गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जेसीबी से मौरंग हटवाकर शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि चालक को झपकी आने से हादसे की आशंका है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
फोटो-11- रोते बिलखते परिजन- फोटो : HARDOI