फोटो 34: आचार्य सनत्कुमार मिश्र। स्रोत : स्वयं
हरदोई। करवाचौथ पर सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर पूजा-अर्चना करती हैं लेकिन इस साल नवविवाहिताएं व्रत नहीं रख पाएंगी। आचार्यगण के मुताबिक इस बार शुक्र ग्रह पर बालत्व दोष लगा है। बालत्व दोष के कारण इस साल की नवविवाहिताओं को व्रत रखने के लिए दो साल इंतजार करना होगा और तीसरे साल व्रत रख सकेंगी। सौभाग्यवती महिलाओं का करवाचौथ अत्यंत लोकप्रिय व्रत है। आचार्य के मुताबिक इस साल करवाचौथ 29 अक्तूबर बृहस्पतिवार को होगा। आचार्य सनत्कुमार मिश्र ने बताया कि इस बार शुक्र गृह पर बालत्व दोष लगा है। बालत्व दोष के कारण नवविवाहिता पहली बार करवाचौथ व्रत रहने का अवसर नहीं बन रहा है। इस व्रत के लिए प्रतीक्षा करनी होगी।
आचार्य के मुताबिक वैसे तो शुक्र ग्रह बुधवार को उदय भी हो जाएगा। शुक्र ग्रह बालत्व काल में अच्छा या बुरा कोई भी फल नहीं देते हैं। ऐसे में व्रत पति के प्रति श्रद्धा और भगवान चंद्रदेव को अर्घ्य दिया जाना सामान्य प्रक्रिया है फिर भी इससे बचना चाहिए। बताया कि पंचांग के अनुसार काशी में चंद्रोदय 7:57 बजे होगा जबकि हरदोई में रात करीब 8.15 बजे के आसपास चंद्रोदय होगा। व्रत क्षेत्र, रीति, कुल रीति के मुताबिक महिलाएं पूजन कर चंद्रदेव को अर्घ्य देकर परायण कर सकती हैं।