फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिजली कटौती से ढाई घंटे न पर्चे बने न जांचें हुईं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-12- मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे कक्ष के बाहर परेशान बैठे मरीज। संवाद
विज्ञापन

फोटो-13- पैथोलॉजी में बंद पड़े कंप्यूटर। संवाद
फोटो-14- पैथोलॉजी के बाहर परेशान खड़े मरीज। संवाद
मेडिकल कॉलेज में आए दिन समस्या होने के बाद भी भवन में इनवर्टर और जनरेटर तक नहीं
- ओपीडी, सेंट्रल लैब, एक्सरे व सीटी स्कैन कक्ष की बिजली गुल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बिजली कटौती के कारण शनिवार को ढाई घंटे मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहीं। ओपीडी में पर्चे नहीं बन पाए, तो सेंट्रल लैब समेत अन्य पैथालॉजी की मशीनें भी बंद पड़ी रहीं। ढाई घंटे बाद बिजली आपूर्ति चालू होने पर मशीनें संचालित हुईं। हाल यह है कि आए दिन बिजली कटौती की समस्या होने के बाद भी भवन में न तो इनवर्टर लगे हैं और न ही जनरेटर की लाइन दी गई है।
मेडिकल काॅलेज में बिजली की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। शनिवार को भी उपकेंद्र पर काम करने के चलते बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। दिन में करीब 11 बजे से दोपहर को डेढ़ बजे तक ढाई घंटे बिजली नहीं आई। इस बीच बिजली जाते ही ओपीडी भवन में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

मरीजों के पर्चे तो मैनुअल बन गए, लेकिन चिकित्सकों ने मरीजों को अंधेरे में ही परामर्श दिया। लिफ्ट भी बंद हो गई, ऐसे में मरीज व ऊपरी मंजिल तक जाने आने में परेशानी उठानी पड़ी। सेंट्रल लैब के कंप्यूटर बंद होने से मरीजों का पंजीकरण नहीं किया गया। एक्सरे व सीटी स्कैन मशीन भी बंद रही।



अल्ट्रासाउंड कराने आईं गर्भवती लौटीं
बिजली गुल होने के कारण अल्ट्रासाउंड मशीन भी बंद हो गई। बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं बिना अल्ट्रासाउंड कराए ही वापस चली गईं। अल्ट्रासाउंड दो बजे तक ही होता है। इसके बाद न तो रेडियोलॉजिस्ट मिलते हैं और न ही प्रशिक्षु चिकित्सक। एक्सरे और सीटी स्कैन के लिए भी मरीजों को ढाई घंटे इंतजार करना पड़ा।


वैकल्पिक व्यवस्था पर नहीं ध्यान
ओपीडी भवन की बिजली आए दिन गुल रहती है, इसके बाद भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा रही है। भवन में न तो इनवर्टर लगे हैं और न ही जनरेटर की लाइन दी गई है। कुछ दिन पहले बिजली जाने पर जनरेटर लगाने की बात कही जा रही थी, लेकिन अभी तक व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन




वर्जन
मेडिकल कॉलेज में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए प्रयास चल रहा है। परिसर में उपकेंद्र बनाने की योजना है। वहीं जनरेटर की खरीद के लिए भी प्रस्ताव गया है।-डॉ. चंद्र कुमार, मुख्य चिकित्साधीक्षक, जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें