फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ओवरब्रिज बंद होने से लाइन पार आवागमन में रही मुश्किल

Thu, 15 May 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-16- रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज को बंद करने को लगाई गई टीन। संवाद
विज्ञापन

- कालोनी वासियों को स्टेशन पार करने में लगाना पड़ रहा लंबा चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। रेलवे प्लेटफार्म पर चल रहे निर्माण कार्य अब मुसीबत का सबब बने लगे हैं। रेलवे कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों और स्थानीय बाशिंदों काे फुट ओवरब्रिज बंद करने के कारण परेशानी हाे रही है। फुट ओवरब्रिज बंद होने से रेलवे ट्रैक पार कर शहर में आने के लिए लोगों को लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे प्लेटफार्म का निर्माण कार्य हो रहा है। प्लेटफार्म के निर्माण की वजह से पुराना जीआरपी थाना के सामने बना फुट ओवर ब्रिज बंद कर दिया गया है। ओवरब्रिज का प्रयोग रेलवे कॉलोनी के अधिकारी और कर्मचारी सहित महोलिया शिवपार के बाशिंदे भी करते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ओवरब्रिज को टीन लगाकर बंद कर दिया गया है। लोगों के सामने लाइन पार कर शहर में आने की समस्या खड़ी हो गई है। लोग प्लेटफार्म से होकर आवागमन करते हैं, लेकिन अगर ट्रेन खड़ी हो जाती है, तो कपलिंग के बीच से निकलना पड़ता है, या फिर लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है। स्थानीय अधिकारियों को कई बार परेशानियों से अवगत कराया गया है। सीएमआई अंबुज मिश्रा ने बताया कि कर्मचारियों की परेशानी के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। निर्माण के चलते ही बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें