फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदारों के खिलाफ डीएसओ कार्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 01 Jun 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
एसओ कार्यालय के सामने नगर पालिका अध्यक्ष सांडी रीतू गुप्ता व रामजी गुप्ता के साथ प्रदर्शन करते नागरिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। सांडी नगर में कोटेदारों की मनमानी से त्रस्त लोगों ने जिला मुख्यालय आकर पालिकाध्यक्ष रीतू गुप्ता व रामजी गुप्ता के साथ डीएसओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सस्ते खाद्यान्न के लिए कोटेदारों ने अपात्रों का चयन कर लिया है। आरोप लगाया कि तीन माह से राशन नहीं बांटा जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सांडी नगर की सभी कोटे की दुकानों को निरस्त किए जाने एवं पात्र गरीबों का चयन किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


लगभग एक घंटे तक लोगों ने कोटेदारों के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। डीएसओ कुमार निर्मलेंदु के कार्रवाई के आश्वासन के बाद सभी लोग वापस सांडी लौट गए। नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि यदि आठ दिनों के भीतर पात्रों का चयन और कोटेदारों के यहां से शत प्रतिशत राशन वितरण न हुआ तो फिर अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा। डीएसओ ने बताया कि नगर पालिकाध्यक्ष के पत्र को संज्ञान में लिया गया है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई होगी। राशन वितरण न करने की बात सही निकली को कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें