उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि मांगों को लेकर एक जून से लखनऊ में प्रदेश कमेटी के नेतृत्व में धरना होगा।
शहीद उद्यान में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ने बताया कि मांगों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के साथ 20 अप्रैल को संघ ने अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया था । मांगों के निस्तारण का आश्वासन मिलने पर 25 अप्रैल को धरना स्थगित हो गया था। मांगें पूरी नहीं हुईं। ऐसे में 1 जून से धरना होने जा रहा है। बैठक में पूर्णेश कुमार शुक्ला, कुशल अवस्थी, शिवाकांत शुक्ला, सोमेंद्र सिंह, संतोष पांडेय, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे ।