फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नशे में पुलिस को दी लूट की फर्जी सूचना, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। शराब के नशे में यूपी 112 पर लूट की फर्जी सूचना देने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सांडी नगर के मोहल्ला सराय मुल्लागंज निवासी कमलेश कश्यप ने शुक्रवार रात यूपी 112 को फोन किया। फोन पर बताया कि शाहाबाद से बाइक से सांडी मार्ग से घर जा रहा था। रात में 8:30 बजे पक्षी विहार तिराहा से 300 मीटर पहले दो बाइकों पर सवार होकर आए लोगों ने उसे रोक लिया। 10 हजार रुपये छीन लिए और भाग गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस टीम को कमलेश कश्यप शराब के नशे में मिला। कमलेश ने पुलिस को बताया कि मौसेरे भाई राजेश से 40 हजार रुपये शादी को लिए थे। इस पर राजेश से बात की गई तो उसने रुपये कमलेश को देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने कमलेश की तलाशी ली तो जेब से 40, 210 रुपये निकले। कमलेश ने पुलिस से कहा कि नशे में होने के कारण झूठी सूचना दे दी थी। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि कमलेश के रुपये उसके पिता श्रीकृष्ण को दे दिए गए हैं। कमलेश को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें