फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चालक को झपकी आने से खाई में जाकर पेड़ से टकराई वैन, 10 घायल

विज्ञापन
फोटो-13- मार्ग दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वैन। संवाद
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के संडीला मार्ग पर रविवार सुबह पांच बजे चालक को झपकी आने से ईको वैन अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई। मौके पर चीख पुकार मचने पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मशक्कत कर वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। वैन सवार 10 लोगों को सीएचसी ले जाया गया। यहां से तीन को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


औरैया जनपद के फफूंद में गुर मोहम्मद अनवर मियां का निधन हो गया था। शोक जताने के लिए बहराइच जनपद के नानपारा थाना क्षेत्र के तीन गांवों के 10 लोग वैन से फफूंद गए थे। शनिवार आधीरात के बाद दो बजे यह सभी लोग बहराइच वापस जाने के लिए निकले थे। संडीला मार्ग पर सुबह पांच बजे चालक बहराइच के खैरी घाट थाना क्षेत्र के बकैना निवासी मुशीर शाह (25) को झपकी आ गई। इस कारण कार खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई।
घटना में चालक के साथ ही दुगो निवासी मोहम्मद जाबिर अली (26), नजीर (42), मोहम्मद शफीक (32), मोहम्मद असलम (25), खुदबुद्दीनपुर निवासी खुदबुद्दीन (45), हारून अली (32), जयरूद्दीन (32), इरफान (21) और दरोगापुर निवासी अकरम अली (33) घायल हो गए। सीएचसी अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने बताया कि मोहम्मद असलम, खुदबुद्दीन और इरफान की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण घटना हुई है। तीन घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है।

फोटो-13- मार्ग दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वैन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें