फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरयानी खा-खाकर यूपीएससी पास नहीं कर सकते : डॉ. ताजदार हुसैन

विज्ञापन
फोटो-13-कार्यक्रम को संबोधित करते डॉ. ताजदार हुसैन खां। संवाद
विज्ञापन
पिहानी। भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर एस्पायर इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार शाम ‘डॉ. कलाम : नौजवानों के लिए एक रौशन मिसाल’ विषय पर गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने डॉ. कलाम के प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए कौम से फिजूलखर्ची रोक कर शिक्षा पर खर्च करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


स्कूल के प्रबंधक व सऊदी अरब की यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुके डॉ. ताजदार हुसैन खां ने कहा कि कौम अपना समय सोने में, पैसा शादी की बेजा रस्मों, बिरयानी उड़ाने और पान पुड़िया खाने में बर्बाद कर रही है। बिरयानी खा-खाकर कोई यूपीएससी और नीट क्लियर नहीं कर सकता। पढ़ने के लिए देर तक बैठना, मेहनत करना और शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहना पड़ता है। बिरयानी खाकर कोई भी एक घंटे से ज्यादा बैठ नहीं सकता।
लक्ष्य निर्धारण करके सो जाना नुकसानदेह है। हम पान पुड़िया का खर्च बंद नहीं करते मगर निर्धनता का हवाला देकर पढ़ाई रोक देते हैं। इससे हमारी कौम के बच्चों की ड्रॉप आउट संख्या बढ़ी है। मदरसों में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी पर भी तवज्जो देने की जरूरत है। मौलाना अताउर्रहमान, मौलाना अताउल्लाह कासमी, मौलाना उमर कासमी, मौलाना असलम कासमी, मोहम्मद आसिफ, आरजू पिहानवी व प्रधानाचार्य शाहनवाज आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन





डॉ. ताजदार को डॉ. कलाम अवार्ड

जमीयत उलेमा हिंद पिहानी के दीनी तालीमी बोर्ड ने डॉ. ताजदार हुसैन खां को ‘डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड’ से नवाजा। इस दौरान जमीयत के अध्यक्ष मौलाना अताउल्लाह, मौलाना उमर, अताउर्रहमान, मोहम्मद आसिफ, मुफ्ती जावेद, मौलाना फुरकान, मौलाना अफ्फान, कारी नजर, मास्टर साजिद व प्रधानाचार्य शाहनवाज आदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें