फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 17 साल लड़े फिर कैंसर से हार गए डाॅ. नैथानी, देह से पढ़ेंगे मेडिकल छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ख्यातिलब्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ डा. एके नैथानी 17 साल तक कैंसर से लड़ने के बाद आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए। शहर में आवास विकास कालोनी में स्थित आवास में सोमवार सुबह लगभग साढ़े तीन बजे उनका निधन हो गया। डाॅ . नैथानी ने जीवन काल में ही देह दान कर दिया था। मंगलवार को कानपुर मेडिकल काॅलेज की टीम उनकी पार्थिव देह साथ ले जाएगी। उनकी देह का उपयोग चिकित्सा शिक्षा में किया जाएगा।
विज्ञापन

मूल रूप से लखनऊ निवासी डाॅ. एके नैथानी कानपुर मेडिकल कालेज से एमबीबीएस करने के बाद ह्रदय रोग विशेषज्ञ के तौर पर हरदोई के तत्कालीन जिला अस्पताल में तैनात हुए थे। लगभग आठ साल तक जिला अस्पताल में सेवाएं देने के बाद वह ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली अपनी पत्नी और बच्चों के पास चले गए थे। वहां कुछ साल रहने और मन न लगने पर वापस हरदोई आ गए थे और प्राइवेट प्रैक्टिस शुरू कर दी थी।
वर्ष 2008 में उन्हें प्राॅस्टेट का कैंसर हो गया था। अपनी जिंदादिली से उन्होंने कैंसर को भी मात दे दी थी, लेकिन छह माह पहले प्रास्टेंट में ही उन्हें दूसरा कैंसर हो गया था। इसके चलते सोमवार को उनका निधन हो गया। डाॅ. एसके सिंह , डाॅ. सीपी कटियार, डा. संदीप कटियार, डा. अजय सिंह, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, समाजसेवी मनीष चतुर्वेदी, विकास सिंह, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष सुशील अवस्थी छोटे महाराज आदि ने निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें