फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत छह पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकालने पर छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर गाजी निवासी जगदीश खेती करता है। उसने बेटी सपना (25) की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व शाहजहांपुर जनपद के कांठ थाने के ग्राम मरहैया निवासी अजय के साथी की थी। सपना ने बताया कि शादी के बाद से ससुराली दहेज में बाइक व सोने की चेन की मांग कर प्रताड़ित करते हैं। आरोप है कि गत बुधवार को ससुरालियों ने पति के साथ मिलकर उसकी लात-घूसों से पिटाई कर दी। विरोध पर पति ने जानमाल की धमकी देकर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

बदहवास हालत में वह मायके पहुंची। अब पति उसे फोन पर धमकी दे रहा है। सोमवार को पीड़िता ने मझिला थाने पहुंचकर तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति अजय, सास लज्जावती, जेठ पप्पू, ननद अनुभा, पिंकी और देवर अजीत के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। एसओ संजीव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें