फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या में चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। जुगापुरवा गांव निवासी विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत होने के मामले में मृतका के भाई ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जुगापुरवा निवासी श्रुति (21) की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसका शव घर के बरामदे में साड़ी के सहारे फांसी पर लटकता मिला था। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। शनिवार को मृतका के भाई सांडी के ग्राम मकसूदपुर निवासी माताराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही पति दुर्गेश, जेठ संजीव कुमार, गिरीश चंद्र व उसकी पत्नी कम दहेज लाने की बात को लेकर उसकी बहन को परेशान कर रहे थे।
आरोपी दहेज में सोने की चेन व बाइक की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने मारपीट कर बहन को मारकर फांसी पर लटका दिया। कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें