फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार करेगा डांस, सीटी बजाएगा म्यूजिकलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दिवाली पर इस बार म्यूजिकल वार सीटी, 39 सेकेंड वाली फुलझड़ी व डांसिंग अनार को लेकर बच्चों में खासा उत्साह है। आतिशबाजी बाजार शहर के सीएसएन ग्राउंड में लगा है। मोहल्ला वैटगंज निवासी अधिकृत विक्रेता सुमित कुमार गुप्ता सोनू, अमित कुमार गुप्ता संजू ने बताया कि तमिलनाडु से पटाखों के ब्रांड ने इस जिले में काफी हद तक पहुंच बनाई है। पटाखों में इस बार नयापन है, जो लोगों को लुभाएगा।
विज्ञापन

डांसिंग अनार की डिमांड खूब हो रही है, जो जमीन पर सात से आठ चरखियां निकलेगा। म्यूजिकल वार के नाम से चटाई सीटी आई है। ये सीटियां सुनाएगी। यही नहीं हाईफाई नाम की आतिशबाजी आसमान में अलग-अलग रंगों में बंटकर लोगों को लुभाएगी।
डॉक्टर बोले, पटाखों से बचें
विज्ञान विशेषज्ञ लखनऊ रोड निवासी नवनीत सिंह राठौर का कहना है कि पटाखों से हवा में हानिकारक कार्बन, सल्फर डाईआक्साइड, कार्बन मोनो डाईक्साइड, सस्पेंटेंड पार्टिकुलेट मैटर जैसे तत्व फैल जाते हैं। इसके अलावा हानिकारक गैसें भी निकलती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। चिकित्सक सीपी कटियार व डॉ. अजय सिंह का कहना है कि तेज पटाखों से घबराहट होती है। चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है। नींद में कमी आने लगती है। ब्लड प्रेशर की शिकायत भी रहने लगती है। बहरेपन की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में पटाखों से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें