फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून एक्सप्रेस का इंजन फेल, पौने दो घंटे ठप रहा डाउन ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहरादून से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस का सोमवार सुबह हरदोई-करना स्टेशन के बीच इंजन फेल हो गया। लगभग पौने दो घंटे की मशक्कत के बाद मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

ट्रेन सुबह 8:30 बजे करीब दो घंटे की देरी से हरदोई स्टेशन पहुंची। यहां से निकलने के कुछ ही देर बाद करना स्टेशन से पहले ब्लॉक हट के पास ट्रेन का इंजन फेल हो गया। सूचना पर अधिकारियों ने डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया। हरदोई और करना से स्टाफ पहुंचा लेकिन इंजन ठीक नहीं किया जा सका। लगभग 1:47 घंटे बाद करना स्टेशन से मालगाड़ी का इंजन मंगाकर उसे दून एक्सप्रेस में जोड़ा गया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रैक बाधित होने के कारण पीछे से आई शाहजहांपुर-बालामऊ एक्सप्रेस को हरदोई स्टेशन पर दो घंटे, किसान एक्सप्रेस को हरदोई स्टेशन पर 55 मिनट व पंजाब मेल डुप्लीकेट को हरदोई स्टेशन से पहले लगभग 30 मिनट तक खड़ा रखा गया। स्टेशन अधीक्षक राजीव आर्य ने बताया कि दून एक्सप्रेस के रवाना होने व ट्रैक क्लियर होने के बाद ट्रेनोें का सुचारू रूप से संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें