फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग में लगी स्वास्थ्य टीमों को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। थर्मल स्क्रीनिंग में लगे स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया। जनहित जागरण समिति की ओर से नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शैलेष अग्निहोत्री, टीआरएस कान्वेंट स्कूल की निदेशक डॉ. विभा सिंह, नगर कल्याण समिति की ओर से गंगाशरण गुप्ता व चंद्रमोहन आहूजा, प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रभात अस्थाना ने चिकित्सकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य, डॉ. मोहिनी सक्सेना, कोतवाल जगदीश यादव, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह आदि को सम्मानित किया गया। उधर दूसरी ओर कस्बे के मोहल्ला शक्तिनगर में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंची टीम में शामिल सभी सदस्यों को कुणाल मिश्रा ने सम्मानित किया। मोहल्ले के लोगों ने भी पुष्पवर्षा की। मोहल्ला अशराफ टोला में मिष्टी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को चित्र भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें