फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछौना और माधौगंज आज से तीन दिन के लिए सील, संडीला खुला

विज्ञापन
हरदोई-लखनऊ मार्ग पर कछौना कोतवाली क्षेत्र में बनाया गया बैरियर। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिला कोराना फ्री घोषित हो चुका है लेकिन प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। इसी क्रम में कस्बों को क्रमश: सील किया जा रहा है। अब बुधवार से तीन दिन के लिए माधौगंज और कछौना कस्बे सील रहेंगे। इस दौरान यहां जरूरी सामान की दुकानें भी नहीं खुलेंगी। दोनों ही कस्बों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग करेंगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने विशेष रणनीति के तहत हर कस्बे में रह रहे लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने का निर्णय लिया है। अब तक पिहानी, पाली, सांडी, मल्लावां, गोपामऊ, बिलग्राम और संडीला कस्बों में स्क्रीनिंग हो चुकी है। इनमें बिलग्राम में स्क्रीनिंग का कार्य पूरा होने के बाद भी कस्बा बंद है। एसडीएम संडीला मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार से कछौना कस्बा तीन दिन पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इसकी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना के अधीक्षक को दिए गए हैं। कछौना में 14 टीमें स्क्रीनिंग के कार्य में लगाई जाएंगी।
इसी तरह माधौगंज कस्बे में 19 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां के अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि स्क्रीनिंग के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। दोनों ही कस्बों में बंदी का निर्णय होते ही पुलिस और नगर पंचायत के माध्यम से तीन दिन की बंदी का प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया। बल्लियां लगाकर गली मोहल्लों को बंद किया गया है।
विज्ञापन

संडीला में जरूरी वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी
संडीला। सील चल रहे कस्बे में मंगलवार को थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य पूरा हो गया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य ने बताया कि चार दिन में कुल 11865 घरों में रह रहे 71835 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है। एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक आवश्यक वस्तुएं की दुकानें खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें