फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेशन थियेटर में हार्ट अटैक से डाक्टर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के धर्मशाला रोड स्थित कटियार नर्सिंग होम में शनिवार को मरीज का ऑपरेशन करने जा रहे डॉक्टर की ऑपरेशन थियेटर में ही हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या लोग नर्सिंग होम पहुंच गए और शोक जताया।
विज्ञापन

कानपुर के आवास विकास कालोनी निवासी डा. आनंद वर्धन कटियार (33) शहर के कटियार नर्सिंग होम में आर्थोपेडिक सर्जन थे। शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डा. विनय कटियार के दामाद डा. आनंद वर्धन नर्सिंग होम में ही परिवार के साथ रहते थे। शनिवार को वह एक मरीज का ऑपरेशन करने के लिए ऑपरेशन थियेटर गए थे, लेकिन ऑपरेशन शुरू करने से पहले ही उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया और उनकी मौत हो गई। घटना से अफरा-तफरी मच गई। डा. आनंद वर्धन की मां उनके साथ में हरदोई में ही रहती हैं, जबकि पिता राजकिशोर कटियार घटना की सूचना पर कानपुर से पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें