हरदोई। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में जिला टॉप करने वाली सदरपुर निवासी रश्मि सिंह का सपना डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करना है। उनका रिजल्ट देख एलआईसी एडवाइजर पिता जयपाल सिंह व माता गीता सिंह की आंखों में खुशी के आंसू छलक गए।
रश्मि ने माधौगंज स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल से 96.8 प्रतिशत अंक के साथ परीक्षा पास की है। उन्होंने बताया कि वह किसान चाचा चंद्र मोहन से काफी प्रेरित रहीं। उन्होंने हमेशा उसे आगे बढ़ने का हौसला दिया। उसकी बड़ी बहन शालिनी सिंह बीएससी कर रहीं हैं। जबकि छोटा भाई दीपक कक्षा नौ में इसी विद्यालय में अध्ययनरत है। पिता का कहना है कि हाईस्कूल में उसने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। तब वह काफी निराश थी लेकिन इंटर के परिणाम से वह काफी खुश है।
विषयवार नंबर
अंग्रेजी 99
हिंदी 97
भौतिक 95
रसायन 95
जीव विज्ञान 98