फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिनों में ही दो सगे भाईयों समेत 11 ने हराया कोरोना को

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। 12 दिन में ही दो सगे भाइयों समेत 11 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। शनिवार रात इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सोमवार को मलिहामऊ के कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

कोथावां विकास खंड के भीखपुर ऐमा निवासी 28 वर्षीय और 23 वर्षीय सगे भाई दो जून को कोरोना पॉजिटिव मिले थे। दोनों को कोविड-19 अस्पताल मलिहामऊ में भर्ती कराया गया था। 14 जून की देर रात आई दूसरी रिपोर्ट में दोनों को निगेटिव पाया गया। सोमवार को इन्हें एंबुलेंस से गांव भेज दिया गया। वहीं टोडरपुर विकास खंड के ग्राम बरौनिया निवासी दंपति और उनकी दो वर्षीय पुत्री भी दो जून को कोरोना पॉजिटिव मिली थी। इन सभी को कोविड अस्पताल महिलामऊ में रखा गया था। इन तीनों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। शाहाबाद कस्बे के माता का तालाब निवासी 27 वर्षीय महिला और उसकी नौ वर्षीय पुत्री दो जून को संक्रमित मिली थी। इनकी रिपोर्ट भी रविवार रात निगेटिव आई है। संडीला निवासी 22 वर्षीय युवक माधौगंज निवासी 34 वर्षीय युवक, पिहानी विकास खंड के ग्राम अहेमी निवासी 25 वर्षीय युवक और बंदरहा निवासी 40 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। इन सभी को सोमवार को कोविड-19 अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही जनपद में स्वस्थ होने वालों की संख्या 73 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें