तहसील दिवस में शिकायतें सुनते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
शाहाबाद। तहसील दिवस में सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने पुरानी शिकायतों का निस्तारण शाम तक नहीं करने पर नलकूप विभाग के अवर अभियंता का वेतन रोकने का निर्देश दिया। कुछ अन्य अफसरों को चेतावनी दी गई है।
तहसील दिवस में कमालपुर के लोगों ने तीन महीने से राशन न मिलने की शिकायत की। इस पर डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को जांच कर दुकान सस्पेंड करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि संबंधित लेखपाल पर भी कार्रवाई की जाएगी। तहसील दिवस में 151 शिकायतें आईं। इसमें केवल 2 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था चुस्त करने के निर्देश दिए। मौके पर सीडीओ टीके शिबु जिलापूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु, तहसीलदार अबुल कलाम, आदि विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
दस शिकायतें आईं
सवायजपुर। तहसील दिवस में कुल 29 मामले आए। इसमें केवल 10 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शिकायतों में 16 राजस्व, 3 पुलिस, एक विकास न कराने, एक अस्पताल से संबंधित और 9 अन्य विभागों की रहीं। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने भैला मऊ ब्लाक भरखनी में जमीन के सीमांकन में गड़बड़ी की शिकायत की। उन्होंने दोबारा सीमांकन की मांग भी की।